पटना ग्रामीण: सिपारा पुल के उत्तरी भाग में ROB में मिला सुराख, क्रेन से किया गया मार्ग सुरक्षित
बाईपास थाना क्षेत्र के सिपारा पुल के उत्तरी भाग पर रेलवे लाइन के ऊपर 15 अप्रैल की रात ROB में एक सुराख होने की सूचना यातायात पुलिस को दी गई। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मामले की जानकारी पटना यातायात पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से सुरक्षित आवागमन हेतु मार्ग को सुरक्षित किया गया।