भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस की नई पहल: अब 'हॉक' गाड़ियां संभालेंगी शहर की सुरक्षा, चंद मिनटों में मिलेगी मदद
भीलवाड़ा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में शहर में तीन नई विशेष गश्ती गाड़ियां तैनात की गई हैं। जिन्हें हॉक-1, हॉक-2 और हॉक-3 नाम दिया गया है। इन गाड़ियों का मुख्य उद्देश्य शहर में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना और अपराधियों पर लगाम कसना है।