उचेहरा: भाकियु टिकैत के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने किया खरीदी केंद्रों का अवलोकन
भाकियु टिकैत के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने पहुंचे। रैगांव रेउरा शैलो में किसानों और सैलो प्रभारी से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली!शैलो प्रभारी सूरज गालव के द्वारा सब ठीक बताया गया।लेकिन किसानों ने कहा नमी के कारण बताकर अमानक फसल मानकर ट्रालियों को किनारे किया जा रहा है!