कुर्साकांटा प्रखंड स्थित सुंदरीनाथ धाम मंदिर महाशिवरात्रि के दूसरे दिन जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए सुंदरीमठ न्यास समिति के सदस्य एवं पुलिस प्रशासन की जहां तैनाती की गई थी वहीं पूजा अर्चना को लेकर ब्रैकेटिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराया गया।