लखीमपुर: गंगोत्रीनगर में सड़क निर्माण पर अतिक्रमण का साया, ऐरा रोड की सीसी रोड सिकुड़ी, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर स्थित ऐरा रोड पर रघुनाथ जी हॉस्पिटल से नारायण पैलेस तक बन रही सीसी सड़क निर्माण में अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में सड़क अपने मूल स्वरूप और तय चौड़ाई में नहीं बन पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।