लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोगापुर के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नकहा की सरकारी गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।