लखीमपुर: बांकेगंज के लोहिया पुल के पास मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजनपुर गांव निवासी अजय पाल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अजय पाल यादव उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करते थे और बीती रात काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह बांकेगंज के पास लोहिया पुल के नजदीक पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।