लखीमपुर: अमृत मानसरोवर में पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़, बिना लाइफ जैकेट के कराई जा रही नौका विहार, खड़े हुए सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर–सीतापुर रोड स्थित मह्मदाबाद क्षेत्र के अमृत मानसरोवर में सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट के नौकाविहार कराया जा रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस लापरवाही का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।