कांके: कांके में रिम्स-2 के लिए जबरन जमीन मापी के खिलाफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीणों से मिले
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 कांके थाना क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए जबरन जमीन मापी के खिलाफ शनिवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ग्रामीणों से मिले। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों के हक में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार उपजाऊ खेती की जमीन पर रिम्स-2 बनाने की योजना बना रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।