कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर करीब एक बजे पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सेवानिवृत हुए कुल 08 शिक्षकों को मोमेंटो और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।बता दें कि सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ मिला।