नवाबगंज: बाराबंकी में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, पर्यवेक्षक सी.पी. जोशी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बाराबंकी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.पी.जोशी मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा मार्केट में पहुंचे। यहां संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।