चरखारी: चरखारी के रिवई गांव में सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा पत्नी महेंद्र गुरुवार समय तकरीबन 9 बजे पैदल सड़क किनारे जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।