चरखारी: एसडीएम की अध्यक्षता में चरखारी तहसील में आयोजित हुई तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
एसडीएम चरखारी डाक्टर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर तकरीबन 2 बजे तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक चरखारी तहसील में आयोजित हुई। जिसमें 10 फरवरी 2025 राष्ट्रीय कृमि अभियान को सफल बनाने के लिए सम्बंधित बिंदुओं पर आंगनबाड़ी एवं परषादीय विभाग को निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीओ पंचायत राकेश त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवेश वाजपेई आदि मौजूद रहे।