चरखारी: तहसील सभागार में चरखारी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं निष्ठा की शपथ
चरखारी तहसील सभागार में बुधवार शाम 5 बजे बार एसोसिएशन नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अंकज मिश्रा बार काउंसिल सदस्य प्रयागराज एवं प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर क्षेत्र रहे। जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष कालीचरण दीक्षित एवं उज्ज्वल पाल महामंत्री के साथ, सभी सदस्यों ने शपथ ली।