चरखारी: पुन्नियां गांव में पुरानी रंजिश के चलते 4 दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर घायल किया, अस्पताल में कराया भर्ती
पुन्नियां गांव निवासी महेंद्र मंगलवार रात्रि 11 बजे खेत से घर जा रहा था। तभी गांव के ही 4 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। वहीं घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।