चरखारी: चरखारी ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गुरुवार समय तकरीबन तीन बजे प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों और सचिवों को पंचायत के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इनमें मनरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन,सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण (एलएसडीजी) और पंचायत विकास सूचकांक शामिल थे। विशेष रूप से ई-ग्राम स्वराज और पीएफएमएस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रशिक्षण दिया गया।