नावानगर: सिकरौल के खरवानिया गांव से चोरी की मोबाइल के साथ तीन चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, भेजा जेल
सिकरौल के खरवानिया गांव से चोरी की मोबाइल के साथ तीन चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया है। वही पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोर तेतरहर बिंद टोली गांव निवासी दसई कुमार, अमरजीत कुमार व रंजन कुमार हैं। सिकरौल थानाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद ने इसकी जानकारी दी।