झौथरी: शारदीय नवरात्रि: चौरासी विधानसभा क्षेत्र के झोथरी, सीमलवाड़ा ब्लॉक में महा नवमी पर गरबों की धूम मची रही
शारदीय नवरात्रि में गरबा महोत्सव की धूम, ग्रामीण इलाकों में भक्ति और संस्कृति का संगम दिखाई दिया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में गरबा पांडालों की रौनक देखते ही बन रही है। सीमलवाड़ा, बांसिया, धंबोला, करावाड़ा, गैंजी, पीठ, लिखी बड़ी, झलाब, मांडली गांवों में स्थापित गरबा पांडालों में देर रात तक गुजराती गरबों की धूम मची।