श्री गंगानगर: कलेक्ट्रेट सभागार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 17, 2026
भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा की ओर से देशव्यापी कार्यक्रम के तहत ‘मांग दिवस’ मनाया गया। इस दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 1:00 प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों सहित अन्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।