कायमगंज: कोटेदार चुनाव की रंजिश में मारपीट और हवाई फायरिंग, चार पर FIR दर्ज, युवक को जान से मारने की धमकी का आरोप
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में बुधवार देर रात कोटेदार चुनाव की रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। घर के सामने गालीगलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि मारपीट के कुछ देर बाद आरोपियों में से एक ने अपने घर की छत से बंदूक से हवाई फायरिंग भी की। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। चार पर FIR दर्ज।