फर्रुखाबाद: नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, परिजनों ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला नई अमेठी जदीद निवासी 24 वर्षीय शिवा पुत्र बृजेश शर्मा ने मंगलवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।ड्यूटी पर तैनात डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया जहरीला पदार्थ खाया हुआ युवक शिवा शर्मा को लाया गया है।भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। होश आने के बाद शिवा शर्मा ने जानकारी दी है।