जमुई: डीएम नवीन की सख्ती: सदर अस्पताल के संविदा कर्मी की सेवा समाप्त, एफआईआर दर्ज करने का आदेश
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 जिले में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। रविवार शाम 7 बजे डीएम नवीन ने सदर अस्पताल में कार्यरत संविदा फार्मासिस्ट दयानंद प्रसाद पर अवैध वसूली के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।