आबू रोड: आबूरोड के गिरवर क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या, खेत के पास मिला शव, अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उतारा मौत के घाट
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर दोदानी फली में एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। खेत के पास युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।