पीएम मोदी के जन्मदिन पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गोविंद देव जी मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, की दीर्घायु की कामना
जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजधानी जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
डिप्टी सीएम ने प्रार्थना की कि भगवान गोविंद देव जी की कृपा से प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा की निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो और भारत प्रगति के नए आयाम छुए। इस दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और जयपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
#udaipur #jaipur #NarendraModi #diyakumariofficial
Badgaon, Udaipur | Sep 18, 2026