उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला करने और होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पुराने बकाया रुपये मांगने से नाराज होकर तलवार और फॉर्च्यूनर कार के साथ होटल पहुंचा, हमला किया, होटल के शटर में टक्कर मारी और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।#Udaipur #UdaipurNews #CrimeNews #Savina #RajasthanNews #CCTV #BreakingNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 1, 2026