कैमूर में सनसनीखेज वारदात! 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, चांद में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम कुडनू में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
मृतका की पहचान रामरति कुंवर, पति- मोती साह, निवासी ग्राम कुडनू, थाना चांद के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चांद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।