चास: उपायुक्त ने किया बोकारो कोषागार का औचक निरीक्षण
Chas, Bokaro | Apr 7, 2026 बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो कोषागार का आज मंगलवार को औचक निरीक्षण कर वित्तीय प्रक्रियाओं की समीक्षा की। इस दौरान वेतन मद में लगभग 3.15 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले पर संबंधितों से विस्तृत जानकारी ली।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं वित्तीय अनुशासन के सख्त अनुपालन का निर्देश दिया गया।