लखीसराय: बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने तेतरिया गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट लाया गया
बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने तेतरिया गांव से इसी गांव के रहने वाले युगल यादव के पुत्र NBW वारंटी जवाहर यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट लाया गया. बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि जवाहर यादव के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.