घोड़ाडोंगरी: जन समस्या निवारण शिविर: वार्ड 35 शोभापुर में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
शुक्रवार सुबह 11 बजे सारणी नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 35 शोभापुर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत किए। नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर कई मामलों का त्वरित निराकरण किया,