घोड़ाडोंगरी: महाकाल सेवा समिति ने मोक्षधाम में चलाया स्वच्छता अभियान, पूर्वजों के स्थल को संवारने का लिया संकल्प
गुरुवार दोपहर 1 बजे महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व नगर के मोक्षधाम में महाकाल सेवा समिति द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पूर्वजों के अंतिम निर्वाण स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के अंतर्गत झाड़ियों की कटाई, बाउंड्री वॉल की पुताई, पन्नी एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का निष्पादन किया