घोड़ाडोंगरी: अंबा माई तक करोड़ों की सीसी सड़क का समतलीकरण जारी, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
रानीपुर (घोड़ाडोंगरी)। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रानीपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा महादेव (भोपाली) में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे से देनवा नदी से अंबा माई तक बनने वाली करोड़ों की सीसी सड़क के लेवलिंग और समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया।हाल ही में डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा मार्ग का भूमि पूजन किया गया था