घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख का सामान और वाहन बरामद
बधुवार सुबह 11 बजे सारणी थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका, सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने न्यायालय में पेश किया।