घोड़ाडोंगरी: राष्ट्रव्यापी हड़ताल 81% सफल: तीनों कोयला खदानों में कामकाज ठप, सुरक्षा के लिए 50 पुलिस जवान तैनात
गुरुवार सुबह 11 बजे से पाथाखेड़ा क्षेत्र में चार केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा 4 नए श्रम कानूनों के विरोध में आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल करीब 81 फीसदी सफल रही, जिससे (डब्ल्यूसीएल) की तीनों भूमिगत कोयला खदानों—तवा-1, तवा-2 और छतरपुर-1—में कामकाज लगभग ठप रहा।वही इस बंद के दौरान संगठन को भरपूर सहयोग मिला है