घोड़ाडोंगरी: भोपाल से आई टीम ने सांदीपनि विद्यालय भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच
घोड़ाडोंगरी स्थित सांदीपनि विद्यालय में हाल ही में निर्मित नई बिल्डिंग के निरीक्षण के लिए भोपाल से अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर नवनिर्मित भवन का विस्तार से निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता, संरचना एवं सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन की दीवारों, छत, फर्श, कक्षों की संपूर्ण निरीक्षण किया।