दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग मंत्री से सवाल कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। वीडियो में बाद में सुरक्षाकर्मी युवक को वहां से दूर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
#Delhi #PraveshVerma #AAP #ViralVideo #DelhiNews