मौदहा: 19 फरवरी को मौदहा में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद
मौदहा नगर के पावर हाउस में भरुआ सुमेरपुर से आने वाली 33 केवी लाइन में आए दिन होने वाले फाल्ट के चलते 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। अवर अभियंता राजू प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवीए लाइन में होने वाले आए दिन फाल्ट के चलते उनके जर्जर तार इंसुलेटर आदि बदलने का कार्य किया जा रहा है।