मौदहा: मौदहा में लेनदेन के विवाद में चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़
मौदहा में पैसे के लेन देन को लेकर एक युवक द्वारा शनिवार को अपने ही साथी के सीने में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने से मौत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपी को परछा मोड के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने मौके से आलाकत्ल व देशी तमंचा बरामद कर हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।