मौदहा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मवइया गांव निवासी बाईक सवार युवक की हुई मौत
ग्राम मवइया निवासी कमलेश 22 वर्ष पुत्र जगत पाल अपनी रिश्तेदारी खन्ना थाना क्षेत्र के खिरुई कम्हरिया से बाईक से लौट रहा था। तभी बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के निकट किसी अज्ञात ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया