मौदहा: गहरौली में फायरिंग करने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित
बृजेंद्र पुत्र सिद्धगोपाल लोधी ग्राम गहरौली मोहाल थाना मुस्करा द्वारा लिखित सूचना पर अमित उर्फ अंकुश पुत्र भगवानदास यादव निवासी गहरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिरा दिया और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया हैं।