मौदहा: मौदहा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर मारपीट करने वाले अभियुक्त को 5 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड की दिलाई गई सजा
मौदहा क्षेत्र में नाबालिग को बुरी नीयत से पकडकर अश्लील हरकत करने व मारपीट करने के अभियुक्त को दोषसिद्ध होने पर माननीय न्यायालय ने पांच वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। गत 3 जून 2016 को थाना मौदहा में धारा 354ए, 323 आईपीसी व 10 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त अजय उर्फ मोटा पुत्र बरदानी वर्मा निवासी पडोहरी थाना मौदहा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।