मलिहाबाद: मलिहाबाद में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
मलिहाबाद में रस्सी के सहारे युवक का शव लटका हुआ मिला। इस मामले में परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने मामले में पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ ठोस एक्शन की गुहार लगाई गई।