मंझनपुर: भाजपा सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच शुरु
भाजपा के सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर व उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर करारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सभी पर वाहन से कुचलने, छिनैती व बंदूक की बट से पीटने का आरोप है। करारी क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी सूबेदार पुत्र रामस्वरूप ने गंभीर आरोप लगाया है।