मंझनपुर: मोबाइल-फेस रिकग्निशन की जंजीरों में जकड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शोषण के खिलाफ मंझनपुर में फूटा आक्रोश, प्रदर्शन
सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अब अपने ही हक के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।