मंझनपुर: सिराथू कस्बे में चलते जेनरेटर में फंसी साड़ी से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1 नया नगर निवासी स्मिता (पत्नी मिथलेश) की शुक्रवार को समय 2 बजे हादसे में मौत हो गई। पति के अनुसार, स्मिता सिराथू कस्बे में एक आरओ प्लांट में काम करती थी। काम के दौरान अचानक उसकी साड़ी चल रहे जनरेटर में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे परिवार में मातम छाया हुआ है।