मंझनपुर: मण्डलायुक्त ने जजौली गांव में विकास कार्यों का लिया जायजा, कोटेदार की शिकायत पर दिए सख्त निर्देश
मण्डलायुक्त ने विकास खंड मंझनपुर के ग्राम पंचायत जजौली में विभिन्न विकास योजनाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सैग्रीगेशन सेंटर परिसर में वृक्षारोपण से हुई, इसके बाद उन्होंने आरआरसी सेंटर, ओपन जिम, अन्नपूर्णा भवन, मनरेगा बाजार हाट, पंचायत भवन और मेडिकल कॉलेज सहित कई स्थलों का शुक्रवार को समय करीब 1 बजे जायजा लिया।