मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीय किशोरी की सांप काटने से मौत हो गई है।गाँव के रहने वाले दिनेश केसरवानी की बेटी शालिनी को गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि उसके बिस्तर पर सांप ने काटा।कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।शव को घर लाया गया।शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।