भुसावर: भुसावर में मंत्रालय कर्मचारी संघ ने पूर्व में दी गई शिकायतों के संदर्भ में ध्यान आकर्षित करने के लिए SDM को सौंपा ज्ञापन
बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय कर्मचारी संघ भुसावर शाखा ने बुधवार को उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पूर्व में दी गई शिकायतों के संदर्भ में ध्यान आकर्षित करने के लिए दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना हस्ताक्षर वाली शिकायत पर पंचायती राज विभाग करीब 16,000 कर्मचारियों को अनावश्यक जांचों में उलझा रहा है।