भुसावर: भुसावर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक जने को अवैध देसी कट्टा रखने पर 2 साल कारावास और ₹5000 जुर्माने की सुनाई सजा
मंगलवार शाम 5:00 प्रेस नोट के जरिए अभियोजन अधिकारी पंकज शर्मा के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान अभियुक्त तोरण सिंह पुत्र बाबूसिंह के पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ था। तोरण सिंह नरहरपुर गांव का निवासी है और भुसावर थाना क्षेत्र में रहता है। जांच में पाया गया कि उसके पास कट्टे का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इस मामले में थाना भुसावर में मुकदमा दर्ज किया ।