उज्जैन: 'जन विश्वास अभियान' के तहत निगम आयुक्त ने किया वार्डों का दौरा, मौके पर सुलझाईं शिकायतें 🏢📋
राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026' के तहत उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शुक्रवार को जोन क्रमांक-1 के वार्ड 1, 5 और 8 का सघन भ्रमण किया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी सहित विभिन्न लंबित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसंवाद के दौरान कुल 6 शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राही बन्ने सिंह को 20 हजार रुपये की मृत्यु सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा साबिया बी की पात्रता पर्ची से संबंधित समस्या को सुलझाते हुए खाद्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UjjainNews #CMHelpline #UjjainNagarNigam #JanVishwasAbhiyan #siti24ujjain