पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी ने कहा- CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में स्वागत है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। वहीं शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी के बच्चे राजनीति में आते हैं और निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं अगर राजनीति में उनकी अभिरुचि है तो उनका राजनीति में स्वागत है।